
बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2019: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास का ‘aww’ मूमेंट
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और रॉकस्टार निक जोनस शादी के बाद से ही चर्चा में रहते हैं। दोनों जहां भी साथ नजर आते हैं वहां की लाइम लाइट चुरा लेते हैं। बीच में ये खबर भी आई थी कि दोनों का तलाक होने वाला है लेकिन ये बात महज़ अफवाह निकली। दोनों की बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है ये बाद उनकी तस्वीरों से ही समझ आता है। दोनों की लविंग फोटोज भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें निक, प्रियंका को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान किस कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार को दोनों स्टार्स ने लॉस एंजेलिस में बिल बोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड (Billboard Music Awards 2019) फंक्शन में शिरकत की। अवॉर्ड फंक्शन में निक ने भी अपने भाईयों (Jonas Brothers) के साथ मिलकर लाइव परफॉर्मेंस दिया। लेकिन परफॉर्मेंस के बीच में निक ने कुछ ऐसा किया जिसपर सबकी निगाह टिक गई।
Nick and Priyanka! ? #BBMAs pic.twitter.com/V9HQ5kcCoU
— jonas news. (@JonasConcerts) May 2, 2019